फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्यूशन जा रहा छात्र घायल, रेफर

Sat, 21 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव रावलधी निवासी एक छात्र शुक्रवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। सिविल अस्पताल से उसे चिंताजनक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी रोहित दोपहर ट्यूशन पर जाने के लिए घर से निकला था। अभी वह सड़क पर ही पहुंचा था कि इसी दौरान रोहतक की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे संभाला और उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने उपचाराधीन छात्र के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें