फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Sun, 22 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव लोहरवाड़ा के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक बुजुर्ग पूर्व सूबेदार था। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव लोहरवाड़ा निवासी पूर्व सूबेदार रामचंद्र अपनी पत्नी प्रेम सहित बाइक पर सवार होकर किसी काम से दादरी आने के लिए घर से निकला था। अभी वो दादरी-झज्जर मुख्यमार्ग पर ही पहुंचे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। जब तक लोग उन्हें संभालते तब तक रामचंद्र की मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद उसकी पत्नी को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। सिविल अस्पताल में पुलिस ने मृतक के परिजन समुद्र के बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जांच अधिकारी सदर थाना एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें