फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 17 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‌भिवानी के चरखी दादरी में रेवाड़ी-हिसार रेलमार्ग पर कोसली के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दादरी जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की ळै।
विज्ञापन


प्रापत जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कोसली स्टेशन के पास गांव कोसली निवासी शंकर(25) की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। कोसली स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी दादरी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लिया । शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दादरी लाया गया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शंकर मजदूरी का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें