भिवानी में अलग-अलग दो ट्रेन हादसों में दो की मौत हो गई। एक चौकीदार की खरकड़ी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई तो मानहेरू के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पहला हादसा खरकड़ी फाटक के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। थिलौड़ वासी चोकीदार करीब 42 वर्षीय राजेंद्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दूसरा मामला मानहेरू की अनाज मंडी के पास हुआ। रात को एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों ही हादसों में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई।