फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 03 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भिवानी  सिटी स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़कों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा रात को हुआ। सिटी स्टेशन के नजदीक अचानक एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के लिए प्रयास किए। मृतक की पहचान यहीं पर लाइन पार की कॉलोनी वासी करीब 66 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई। जगदीश रेलवे में ही गैंग जमादार पद से सेवानिवृत्ति था। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जीआरपी चौकी पुलिस ने मृतक के लड़कों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मृतक के लड़कों विनोद, अमित के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में जांच अधिकारी जीआरपी सेएसआई लक्ष्मीनारायण ने  बताया कि उम्र अधिक होने के कारण जगदीश को ऊंचा सुनता था। दिखाई भी कम देने लगा था। शायद इसी कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें