भिवानी के चरखी दादरी में दादरी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर वीरवार सुबह गांव ढाणी फौगाट के पास रेल की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। सिविल अस्पताल मे इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बदन सिंह निवासी ढाणी फौगाट के रूप में हुई है। सुबह दादरी जीआरपी को सूचना मिली कि ढाणी फौगाट के पास रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक सवेरे शौच करने के लिए घर से खेतों की तरफ आया थ। इसी दौरान वह रेल की चपेट मेेें आ गया।