फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 21 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेवाड़ी-भिवानी रेलवे लाइन पर गांव धिकाड़ा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवई की है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धिकाड़ा निवासी 55 वर्षीय रोहतास रविवार रात घर से खेतों की रखवाली का नाम लेकर घर से निकला था।  सोमवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन से बरामद किया गया। राहगीरों व किसानों ने शव को रेलवे लाइन पर पड़े देखा तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी चौकी प्रभारी सत्यपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेेे लिया। जहां उसकी पहचान धिकाड़ा निवासी रोहतास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें