फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की तीन एकड़ फसल जलकर स्वाह

Fri, 21 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव सौंप में खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन एकड़ फसल राख हो गई। खेत मालिक ने इस संबंध में बौंद कलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत में पीड़ित ने रंजिशन आग लगाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सौंप में किसान महेंद्र की तीन एकड़ फसल संदिग्ध हालातों में आग लगने से जल गई। किसान महेंद्र  ने बताया कि  उसने दो एकड़ ग्वार की फसल की पिछले दिनों कटाई की थी। यह कटी हुई फसल खेत में ही रखी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन के समय खेत मेें आग धधकने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। देखते ही देखते दो एकड़ ग्वार की फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ने साथ लगती अरहर की फसल को भी चपेट में ले लिया। ट्यूबवेल और अन्य साधनों से पानी आदि डालकर बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग काफी एरिया में फैली होने की वजह से बुझाया नहीं जा सका। किसान महेंद्र ने रंजिशन आग लगाने का भी शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि इस पंचायती योजना में उसने सरपंच का चुना लड़ा था और इसी रंजिश को लेकर उसकी फसल को आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि खेतों के आसपास से बिजली की तारें आदि भी नहीं गुजर रही हैं। किसान ने बताया कि  दो एकड़ ग्वार व एक एकड़ अरहर की फसल जलने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान महेंद्र ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत के बाद पुलिस जांच अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें