भिवानी के निनान गांव के मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिला। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण सुरक्षा कर्मी की मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मामला रविवार सुबह का है। निनान गांव के मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सिरसा घोघड़ा वासी करीब 50 वर्षीय सुरक्षा कर्मी रतन कुमार का शव मंदिर परिसर के पास मिला। सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और खासी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा कर्मी को सामान्य अस्पताल लाया गया। जिसे चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी बंसीधर ने बताया कि बीमारी के कारण रतन सिंह का निधन हुआ है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।