फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पैर फिसलने से कुएं में गिरा व्यक्ति, मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
चरखी दादरी में घरेलू प्रयोग के लिए कुएं से पानी लेने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में पांव फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव समसपुर निवासी तेलुराम गांव स्थित कुंए से पानी लाने के लिए गया था। कुएं से पानी भरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंए में जा गिरा। जब काफी देर बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया। कुछ देर बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो तेलुराम का शव कुंए में पड़ा  मिला। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी जगराम सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव कुंए से बाहर निकलवाया। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें