सतनाली में कैरू के युवक को सांप ने काट लिया। भिवानी सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक सतनाली पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
सोमवार सुबह कैरू वासी युवक पूर्ण को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक सतनाली गया था। वहां गाड़ी के पास खड़ा था तो एक सांप ने हाथ पर उसे काट लिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि युवक को सतनाली में सांप ने काटा है और भिवानी अस्पताल में मौत हुई है। सतनाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है।