फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से हुई थी फोटोग्राफर की मौत

Sat, 07 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी की डाबर कॉलोनी के जलघर में मिलने फोटोग्राफर सुनील के शव का शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि फोटोग्राफर की मौत का कारण पानी बना और डूबने से उसकी मौत हुई है। परिजनों को शक है कि फोटोग्राफर को डुबोकर मारा गया। पुलिस ने इस आधार पर मृतक के एक रिश्तेदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गत 27 दिसंबर को भारत नगर वासी फोटोग्राफर 32 वर्षीय सुनील का शव बृृहस्पतिवार को डाबर कॉलोनी के जलघर के टैंक में मिला था। मृतक के भाई नवीन ने रुपयों के लेन-देन के लिए एक रिश्तेदार पर ही हत्या के आरोप लगाए थे। पीजीआई रोहतक में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि फोटोग्राफर की मौत चोट से नहीं बल्कि डूबने के कारण हुई है। मृतक के भाई नवीन ने बताया कि उसके भाई के चेहरे पर चोट मार रखी है और दांत भी टूटे हुए है। मारपीट करने के बाद टैंक में फेंका गया होगा।
मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि फोटोग्राफर की मौत चोट से नहीं बल्कि डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर शक जताया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें