फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन के लिए सड़क पर उतरी बुजुर्ग महिला, नेशनल हाइवे किया जाम

Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन
भिवानी में पेंशन नहीं मिलने से खफा धनाना गांव की बुजुर्ग ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतरी और भिवानी-जींद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण महिलाओं ने तीन माह से पेंशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। बाद में चौकी इंचार्ज ने डाक घर मैनेजर से बातचीत कर जल्द पेंशन का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

धनाना गांव की बुजुर्ग महिलाओं को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण महिलाएं पेंशन के लिए डाकघर पहुंची। पेंशन से इंकार करने पर महिलाएं गुस्से में आ गई। गुस्साई महिलाएं भिवानी-जींद मार्ग पर उतर आई और बड़ेसरा टी प्वाइंट पर सुबह करीब 11:55 पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। महिलाओं ने डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिला संतोष देवी, हिसाबो, लक्ष्मी, कमला ने बताया कि तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। जब भी जाते है जवाब मिलता है कि रुपये नहीं आए हैं। जाम की सूचना पर मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र सिंह महिलाओं के बीच पहुंचे और डाकघर इंचार्ज से फोन पर बातचीत की। डाकघर अधिकारियों ने बताया कि तीन महीने से राशि ही नहीं आ रही है, डिमांड भेजी हुई है और जल्द ही राशि आने की उम्मीद है। चौकी इंचार्ज के जल्द पेंशन दिए जाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई और साढ़े 12 बजे जाम खोला गया। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें