फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका फिल्म सेंसर बोर्ड का पुतला

Mon, 08 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Protest
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में फिल्म दी लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा में भगवान वाल्मीकि पर अशोभनीय टिप्पणी से खफा वाल्मीकि समाज ने इसके लिए फिल्म सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाए और पुतला फूंक कर रोष जताया। साथ ही फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म दी लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा पर कुछ राज्यों में प्रतिबंध लगाया गया है। फिल्म में भगवान वाल्मीकि पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में रविवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोग पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां फिल्म सेंसर बोर्ड का पुतला जलाकर रोष जताया। समाज नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्मों पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद यह फिल्म रिलीज हुई। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समाज नेताओं ने तुरंत फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर पुरुषोत्तम दानव, कमल कांगड़ा, देवा, दिनेश, धर्मेंद्र, अमित, हरदीप राकेश, राजेश, अमित आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें