फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड़, पहली मंजिल से लगाई छलांग

Sat, 28 Jan 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंजिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के घंटाघर से दिनोद गेट मार्ग पर बने एक दो मंजिला भवन की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। सांड़ को छत पर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सांड़ को नीचे उतारने के लिए गो सेवकों को बुलाया गया। सांड़ को उतारने के प्रयास चल रहे थे, इसी दौरान प्रथम तल से सांड़ ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर का है। घंटाघर से दिनोद गेट मार्ग पर खाड़ी मोहल्ला की एक गली में बने दो मंजिला मकान की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। मकान ठेकेदार धनपत का था। सांड़ को छत पर देख सब हैरान रह गए। सांड़ को उतारने का प्रयास किया तो वह छत पर ही इधर-उधर घुमता रहा। बाद में गोसेवकों को मदद के लिए बुलाया गया। सूचना पर पहुंचे गोरक्षक टीम ने सांड़ को उतारने का प्रयास किया तो प्रथम तल से सांड ने नीचे गली में छलांग लगा दी। मगर गली में तार लटक रहे थे और सांड़ उनमें उलझ गया। कुछ तार टूटे तो कुछ ढीले हुए। मगर तारों के चलते सांड़ बच गया और वह गली में गिरा तो उसे ज्यादा चोट नहीं आई। गली में गिरने के तुरंत बाद सांड़ उठकर भाग गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें