फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बधवाना के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। आदमपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव झोझू कलां निवासी सुबे सिंह की बधवाना बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।  सूबे सिंह सड़क किनारे पैदल चल रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में उसे गहरी चोटें आई। समीप के लोगों ने उसे संभाला लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जांच अधिकारी चौकी इंणार्ज एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें