फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में गाड़ी बैक करते समय सड़क किनारे बैठा व्यक्ति चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने सायं को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। ढाब ढाणी वासी करीब 43 वर्षीय सुखबीर सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान वहां एक युवक ने गाड़ी को बैक करने का प्रयास किया तो सुखबीर गाड़ी की टक्कर लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सायं को उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में कैरू चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें