फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय आगे आने से फिसली बाइक, व्यक्ति की मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
‌भिवानी के तोशाम में तोशाम-बहल सड़क मार्ग पर अचानक नीलगाय आने के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुशान निवासी करीब 60 वर्षीय धर्मपाल बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से तोशाम की ओर जा रहा था। थिलोड़- झांवरी के बीच मार्ग पर अचानक नीलगाय आने से बाइक असंतुलित होने से सड़क पर ही गिर गई। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तोशाम थाना से जांच अधिकारी विजय ने बताया कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें