भिवानी में नौरंगाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे नौरंगाबाद गांव के पास हुआ। नौरंगाबाद वासी करीब 36 वर्षीय राजेंद्र अपने भतीजे सीताराम के साथ बाइक से भिवानी की ओर जा रहा था। जब वे गांव से निकले ही थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क किनारे पेड़ों में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सीताराम ने बताया कि अचानक वाहन ने टक्कर मारी और वह झाड़ियों में जा गिरे। यह देखने का भी मौका नहीं मिला कि कौन सा वाहन था। मामलों में खरक चौकी से एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की जान गई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।