फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार प्राचार्य घायल

Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
चरख्री दादरी के गांव मकड़ानी के समीप संतुलन बिगड़ने से बइक सवार प्राचार्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल गांव गोठड़ा निवासी प्राचार्य सुरेन्द्र ने बताया कि वह अपने किसी काम से गोठड़ा से दादरी की तरफ आ रहा था। अभी वह गांव मकड़ानी के समीप पहुंचा ही था कि सामने से तेज गति में आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में बाइक से संतुलन खो बैठा। घटना में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें