फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में 10-10 के सिक्के देने पर हंगामा

Fri, 09 Dec 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में हांसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने एक सौ रुपये का तेल डलवाकर 10-10 के सिक्के दिए तो हंगामा मच गया। कारिंदों ने सिक्के लेने से इंकार किया। व्यक्ति ने मारपीट करने व बंधक बनाने का आरोप लगाया। बाद में बैंक मैनेजर द्वारा 10-10 के सिक्के स्वीकार करने की बात कहने पर व्यक्ति को छोड़ा गया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत डीसी व एसपी कार्यालय में की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रामपाल ने बताया कि उसका टूर एंड ट्रेवलिंग का काम है, और पिछले दिनों चिड़ियाघर मोड़ स्थित बैंक से चार हजार रुपये निकलवाये थे। बैंक कर्मचारियों ने दो हजार रुपये तो सौ-सौ के दिए और दो हजार रुपये के बदले 10-10 के सिक्के दे दिए। नोटबंदी के कारण परेशानी चल रही है तो उसने 10-10 के सिक्के ले लिए। बृहस्पतिवार को उसे किसी कार्य से तिगड़ाना मोड़ जाना था और उसकी बाइक में तेल कम था तो उसने रास्ते में पडने वाले पेट्रोल पंप से सौ रुपये का तेल डलवाया। उसने 10-10 के सिक्के दिए तो वहां के कारिंदों ने अभद्र व्यवहार किया। वहीं के बिन में बैठे उनके इंचार्ज ने मारपीट की और उसे वहीं बंधक बना लिया। उसने तीन-चार बार पुलिस को फोन किया तो सेक्टर 13 चौकी पुलिस आई और उसे चौकी लेकर गई। चौकी कर्मचारियों ने भी अभद्र व्यवहार किया। बाद में उसे बैंक ले जाया गया। जहां मैनेजर ने जब सिक्के जमा होने की बात स्वीकार तो उसे व उसकी बाइक को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें