फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड कर्मचारियों ने किया कैशलेस कार्यशाला का बहिष्कार

Fri, 09 Dec 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वाइप मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कैशलेस पर कार्यशाला के बैक ड्राप बैनर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नाम लिखा देख हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी नाराज हो गए। नाराजगी में बोर्ड कर्मचारियों ने कार्यशाला का बहिष्कार किया।

हुआ यूं कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को सूचना दी गई कि अध्यापक भवन में कैशलेस बैंकिंग सिस्टम पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को कार्यशाला में शामिल होने को कहा गया। कर्मचारी कार्यशाला पहुंचे तो बैक ड्राप बैनर पर 'प्रचार विभाग, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भिवानीÓ लिखा देख कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि कार्यशाला का आयोजक कौन है।
विज्ञापन


अधिकारी-कर्मचारियों से भरे हॉल में किसी अधिकारी की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो कर्मचारियों ने कार्यशाला का बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके बाद कर्मचारी कार्यशाला छोड़ अपने कार्यालयों में आ गए। बाद में बोर्ड प्रशासन ने कार्यशाला के बैक ड्राप बैनर को हटा दिया। इसके बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों को कैशलेस बैंकिंग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


कैशलेस बैंकिंग पर कार्यशाला एक सकारात्मक कार्यक्रम है। दूसरी संस्थाओं की तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी एक संस्था है और रूटीन में अच्छे व सकारात्मक कार्य करता रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अच्छा काम कर रहा है तो किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
डा. जगबीर सिंह
चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें