फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखकर अस्पताल से गायब हुआ मरीज

Wed, 13 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल से गायब हो गया। साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिख गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामला सोमवार शाम का है। शिवनगर वासी युवक राजेश को संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने नींद की गोलियां निगल रखी थी। चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। आरोपी को वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वह वहां से गायब हो गया और एक सुसाइड नोट भी लिख गया। जिसमें उसने अपने भाईयों पर आरोप लगाया। अस्पताल स्टाफ सदस्यों ने युवक बेड से गायब होने और सुसाइड नोट मिलने पर तुरंत इसकी सूचना अस्पताल चौकी में की। जिसके बाद दिनोद गेट चौकी में शिकायत की गई। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने युवक के बेड से गायब होने और सुसाइड नोट लिखने की शिकायत की है। दिनोद गेट चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें