फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी की नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी का चालान काटा

Thu, 29 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बत्ती - फोटो : logo
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के परशुराम चौक पर एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी का चालान कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक वहां गहमा-गहमी भी रही। वहीं, नीली बत्ती लगाने का उक्त अधिकारी ने तर्क दिया कि वह जल्दी में है इसलिए अपनी गाड़ी पर बत्ती लगाई है। सूत्रों की मानें तो उक्त अधिकारी  में बतौर कार्यकारी अभियंता कार्यरत है।
विज्ञापन

 बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने शहर में चालान काटो अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज तेजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने शहर में वाहनों की स्पेशल चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नीली बत्ती लगी एक निजी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान जब गाड़ी सवार से नीली बत्ती संबंधित अनुमति पत्र मांगा गया तो उक्त गाड़ी चालक ने खुद को एक्सईएन बताया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि उनके पास बत्ती के लिए अनुमति पत्र न मिलने पर जब चालान किया जा रहा था तो उक्त अधिकारी ने बताया कि वो किसी काम से जा रहा था और देरी होने के चलते उसने गाड़ी पर बत्ती लगा ली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें