चरखी दादरी के गांव रामनगर में मंगलवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में दीपक (23) ने मंगलवार रात को घर में फांसी लगा ली। इसके काफी देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महिपाल ने बताया कि दीपक नशे को लत लगी हुई थी। दीपक नशे की हालत में कई दफा पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शुरू से ही वो अपने ताऊ ओमप्रकाश के पास रह रहा था। मंगलवार देर शाम घर पर कोई नहीं था। महिपाल ने बताया कि देर रात जब घर लौटे तो दीपक पंखे से झूलता हुआ मिला। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक युवक नशे का आदी भी था।