फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सचिवालय पर गरजे चिकित्सक

Thu, 12 Jan 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
भिवानी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केएल बावा के हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में शहर के चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने जमीन पर बैठ गए। बाद में एसपी चिकित्सकों के बीच आए और ज्ञापन लिया। एसपी ने जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शहर के चिकित्सकों व सामाजिक संगठनों ने आईएमएम के बैनर तले लघु सचिवालय के बाहर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद चिकित्सक सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर जमीन पर बैठ गए। डीसी व एसपी को बुलाए जाने की मांग को चिकित्सकों व पुलिस की तकरार भी हुई।
घंटेभर चले प्रदर्शन के बाद एसपी अशोक कुमार चिकित्सकों के बीच आए और सीएम के नाम ज्ञापन लिया। एसपी ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
इस दौरान आईएमएम के जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव अरोड़ा अरोड़ा, उप प्रधान करण पूनिया, डॉ. आहूजा, डॉ. अनिल, डॉ. शिवकांत, डॉ. वंदना, डॉ. अजीत गुलिया, डॉ. पूनम बावा, डॉ. मेहता, कामरेड ओमप्रकाश, एसएफआई जिला प्रधान राहुल सरोहा, राकेश, सचिन, संदीप, अभिषेक, परमजीत मड्डू, लाल सिंह, रवि खन्ना, शशि भूषण भारद्वाज, आनंद सांगवान, रामफल देशवाल, डॉ. रणवीर दहिया, डॉ. अनिल, डॉ. नरेंद्र तंवर,  डॉ. योगेंद्र देशवाल, डॉ. अमित, डॉ. रोहित बाबा, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. कपिल, डॉ. लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हत्या को एक महीना, सबूत-सुराग को तरसी पुलिस
जालान नगर के रहने वाले डा. बावा की बीते 12 दिसंबर को उस समय रास्ते में अगुवा करके हत्या कर दी गई, जब वे चरखी दादरी स्थित अपने अल्ट्रासाउंड केंद्र जा रहे थे। डा. का शव रासीवास गांव की बणी में मिला था। इस मामले में पुलिस के तमाम जतन के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर कोई सबूत तक नहीं लगा सकी। हत्या के बाद से ही चिकित्सक व विभिन्न संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें