भिवानी के चरखी दादरी में दो दिन से घर से लापता व्यक्ति का शव शहर के श्यामेश्वर तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
शहर के हीरा चौक निवासी तिलकराज(30) वर्ष का शव रविवार सांय शहर के बीचो बीच स्थित श्यामेश्वर तालाब में मिला। जानकारी के नुसार तिलकराज 17 जून की रात करीब नौ बजे घर से गया था। वह परिजनों को सालासर मंदिर जाने की बात कह रहा था। उसके बाद परिजनों को तिलकराज का पता नहीं चला। परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने इधर-उधर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सांय तिलकराज का शव श्यामेश्वर तालाब में तैरता देखा गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान तिलकराज निवासी हीरा चौक के रूप मेें हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कार्रवाई की गई है। मृतक हेयर ड्रेसर का काम करता था।