फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, मुंढाल चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Sat, 01 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में अपनी दरखास्त पर कार्रवाई के बारे में पूछने चौकी में गए एक युवक को धमकाना मुंढाल चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ा। युवक ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई और इसकी शिकायत आईजी को की। शिकायत के बाद आईजी हिसार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

मुंढाल कलां वासी मुकेश कुमार का अपने परिवार के ही कुछ लोगों के साथ नाली विवाद था। इस मामले में मुकेश के परिजनों ने मुंढाल चौकी में शिकायत की थी। मुकेश इस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, जानने मुंढाल चौकी पहुंचा तो वहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने उसे धमकाते हुए अभद्र व्यवहार किया। मुकेश ने इसकी रिकार्डिंग कर ली। इसकी शिकायत पर पहले स्थानीय पुलिस अधिकारियों को की और बाद में मुकेश ने यह वीडियो क्लिप आईजी हिसार ओपी सिंह को दिखाई। आईजी ने वीडियो क्लिप देखने के बाद मुंढाल चौकी इंचार्ज रामअवतार को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस बारे में सस्पेंड किए गए एएसआई रामअवतार ने बताया कि मुकेश के परिवार से ही एक सदस्य का फोन आया था कि नाली विवाद को भाईचारे से निपटाया जा रहा है और खाल खोल दी जाएगी। सरपंच व गांव के कुछ प्रमुख लोग आकर अपने बयान दे गए थे। जिस समय मुकेश वहां आया उस समय वह एक ब्लाइंड केस की जांच कर रहा था। मुकेश को बैठने के लिए बोला था। मगर वह बार-बार आकर जांच को प्रभावित कर रहा था। इस कारण उसे थोड़ा डांटते हुए बैठने के लिए कहा था। डीएसपी साहब ने भी मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें