चरखी दादरी के गांव समसपुर निवासी एक महिला ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पीजीआई में उपचाराधीन महिला के देर शाम तक बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव समसपुर निवासी विवाहिता ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां आने के बाद जब वह अचेत हो गई तो परिजन उस लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया।