फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू सब्जी मंडी की तीन दुकानों में आग लगी

Sun, 16 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भिवानी के लोहारू के पोस्ट आफिस रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार ने इस घटना को शरारत बताया है। दुकानदारों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार डालूराम ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे प्रतिदिन की तरह से अपनी दुकान बंद कर घर गया था। रात करीब ढाई बजे उसके पर मंडी के किसी दुकानदार ने फोन पर उसकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद वो कुछ दुकानदारों के साथ मंडी में जाकर देखा तो उनकी दुकान के साथ-साथ तीन दो अन्य दुकानें भी आग की चपेट आ चुकी थी। बाद में उन्होंने साथ लगती कन्या स्कूल के बोरिंग को चलवाकर पानी के लिए लंबी पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया और भिवानी फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचित किया। करीब एक सवा घंटे बाद फायर ब्रिगेड गाड़ी के लोहारू पहुंचने तक तथा उनके आग बुझाने तक तीनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार शंकर, डालुराम एवं जुगल ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकानों में दीपावली के त्योहार को देखते हुए फल एवं सब्जी का प्रर्याप्त स्टॉक कर रखा था इसके अलावा इन लोगों ने दुकानों में रखा कुछ नगदी में जलने की बात कही है।

ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाने का अंदेशा
पीड़ित दुकानदारों ने लोहारू थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि किसी अज्ञात ने उनकी दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ के माध्यम से आग लगाई है जिससे उनका ढाई से तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद लोहारू पालिका के कार्यवाहक प्रधान हरपाल वर्मा तथा नगर के कुछ पार्षदों ने घटना स्थल का दौरा कर प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को राहत प्रदान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोहारू की सब्जी मंडी की तीन दुकानों में बीती रात आग लगने की सूचना मिली है तथा पीड़ित दुकानदारों ने अनजान द्वारा ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाने की शंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आग की घटना किसी लापरवाही, किसी की शरारत का नतीजा है या कोई और कारण इसके लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें