फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने पर शराब ठेकेदार की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
झोझू कलां कन्या महाविद्यालय के समीप सड़क पर पड़े पेड़ से बाइक टकराने पर शराब  ठेकेदार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने मंगलवार सुबह करवाया। मृतक का गांव मैहड़ का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मैहड़ा निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार सोमवार शाम अपनी बाइक लेकर जावा बीजणा स्थित अपने शराब ठेके पर जा रहा था। अभी वह गांव झोझू  कलां कन्या महाविद्यालय के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सड़क पर गिरा एक पेड़ उसे दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। घटना में कृष्ण बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए उसे दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित  कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें