फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट आने पर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, गंभीर

Thu, 22 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
भिवानी में लेट स्कूल पहुंचने पर एक शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर डाली। शरीर पर चोट तो लगी ही कान में गंभीर चोट आई। बच्चे के उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कान की चोट के कारण उसे बृहस्पतिवार को पीजीआई रोहतक रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

नाथुवास गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढने वाला छात्र बुधवा सुबह देरी से स्कूल पहुंचा। इसी बात पर शिक्षक ने उसकी धुनाई कर दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि उसकी गाय बीमार है और वह बाहर गया हुआ था। इस कारण उसका लड़का गाय की देखभाल के कारण सुबह स्कूल जाने में लेट हुआ। इस बारे में शिक्षक को फोन कर सूचित भी किया गया था। इसके बावजूद लेट पहुंचने के कारण उसके बेटे से मारपीट की गई। कमर में डंडे के निशान है तो कान का तो शायद पर्दा ही फट गया है। अब बृहस्पतिवार को कान की चोट के कारण पीजीआई रेफर किया जा सकता है। अभी सामान्य अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें