फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला गंभीर

Tue, 28 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
poison - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
भिवानी के हालुवास गेट पर जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह हालुवास गेट वासी महिला सुमन को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। महिला के परिजनों ने बताया कि भूलवश जहरीला पदार्थ निगल लिया मगर आपसी झगड़े की भी आशंका जताई जा रही थी। मामले में अस्पताल चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते महिला सुमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें