पहले चुनावी ड्यूटी और अप नेट का कनेक्शन कटा। नगर परिषद की लचर कार्यप्रणाली के कारण लोग परेशान है। सात हजार का बिल नहीं भरने के कारण नगर परिषद के दोनों नेट कनेक्शन बंद कर दिए गए है। करीब सात सौ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अटके है तो अन्य विभागीय कार्य भी ठप हो गए है।
नगर परिषद में बीएसएनएल ब्रॉड बैंड के दो नेट कनेक्शन है। दोनों का करीब सात हजार हजार रुपये बिल बकाया है। बिल का भुगतान नहीं होने के कारण बीएसएनएल ने दोनों नेट कनेक्शन बंद कर दिए। नेट कनेक्शन बंद होने के कारण नगर परिषद का सारा कामकाज ही ठप हो गया। न जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये गए और न ही अन्य मैरिज रजिस्ट्रेशन, ई-मेल रिसिविंग-सेंडिंग व सीएम विंडो की शिकायतें। करीब सात तो जन्म प्रमाण पत्र अटके है। दरअसल पहले कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी अलग-अलग जगह लगाई गई। नगर परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची को वार्ड वाइज फाइनल करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय में लगाई गई। पिछले करीब एक महीने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठीक से नहीं चल रहा।
सोमवार को आना, फिर बनेंगे प्रमाण पत्र
नेट ठप होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले, लेने आए व अर्जेंट में निकलवाने आए लोगों को निराश ही घर लौटना पड़ा। सभी को एक ही जवाब मिल रहा था कि नेट बंद है, सोमवार को आना। शुक्रवार को चेक बनाकर एसडीएम कार्यालय से मंजूरी के बाद बिल भरा जाएगा। शनिवार-रविवार को छुट्टी है। ऐसे में काम अब सोमवार को ही होंगे।
20 दिन से कर्मचारी नहीं होने कारण बनी समस्या
पिछले करीब 20 दिन से नप कर्मचारी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों में जुटे है। डोर टू डोर जाकर मतदाताओं की पहचान, एसडीएम कार्यालय में रिकार्ड दुरुस्त करवाना व शिकायतों की सुनवाई। इस कारण लगभग सभी कर्मचारियों की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय में लगी हुई है।
नेट कनेक्शन को जल्द ही फिर से शुरू करवा दिया जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कर्मचारी लगे हुए है और जल्द सभी के प्रमाण पत्र बना दिए जाएंगे।
मनेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद