फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने तीन फर्मों का रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 27 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में आयकर विभाग की टीम ने  तीन फर्मों के सर्वे के लिए एक साथ दबिश दी। टीम ने फर्मों के रिकॉर्ड को खंगाला। आयकर उपायुक्त की अगुवाई में यह कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर रात चलती रही। टीम में चार जिलों का स्टाफ और पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग तीन टीम शहर में अलग-अलग फर्मों पर पहुंची। एक टीम ने हांसी गेट स्थित लक्ष्मी किताब घर व उनके आवासीय परिसर, दूसरी टीम ने नया बाजार की कृष्णा साड़ी स्टोर व तीसरी टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लीलूराम गजानंद फर्म का रिकॉर्ड अपने कब्जे लेकर पड़ताल शुरू की। बताया जाता है कि क्रय-विक्रय के कागज, बैलेंसशीट, स्टॉक आदि के रिकॉर्ड का मिलान किया। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि यह विभाग का रूटीन सर्वे है। विभाग इनकम टैक्स की धारा 133-ए के तहत सर्वे करता है। यह कार्रवाई प्रधान आयकर आयुक्त व संयुक्त आयकर आयुक्त हिसार/भिवानी रैंज के निर्देशन में की गई है। सर्वे कार्रवाई में सहायक आयकर आयुक्त रघुवीर सिंह बूरा के अलावा हिसार, भिवानी, सिरसा व जींद जिलों के आधा दर्जन से ज्यादा आईटीओ व अधिकारी और दर्जनभर पुलिस के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें