फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगानां फीडर में मिला शव

Sat, 27 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में निगानां फीडर में शुक्रवार सुबह एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान सोनीपत जिले के गांव भावड़ निवासी 46 वर्षीय बेद सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि 23 अगस्त को नहर में गिरने के बाद से लापता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को निगानां फीडर के पंप हाउस नंबर एक पर शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शव की शिनाख्त करवाई। मृतक के परिजन 23 अगस्त से ही बेद सिंह की खोज में लगे हुए थे। भावड़ निवासी मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि 23 अगस्त को दोनों भाई खेत में खड़ी धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। बेद सिंह को कीटनाशक का कुछ असर हो गया था। बेद सिंह नहर के किनारे बैठकर आराम करने लगा। इसी दौरान बेद सिंह नहर में गिर गया। घटना का मालूम होते ही बेद सिंह को ढूंढा गया। बाद में नहर का पानी बंद करवाया गया लेकिन बेद सिंह का सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें