फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में हांफने लगे ट्रांसफार्मर, पॉवर कट से हाहाकार

Mon, 27 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
करीब 45 डिग्री तापमान में पावर हाउस के ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे है। अत्यधिक तापमान की वजह से फीडर बंद करने पड़े। इस कारण रातभर शहर के अधिकतर इलाकों में बिजली गुल रही और लोग परेशान रहे। बीती रात लगभग पूरे शहर को घोषित और अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ा। आधा दर्जन कॉलोनियों की बिजली पूरी रात गुल रही।
विज्ञापन


विद्यानगर में रातभर बिजली गुल रही। शहर के सिटी फीडर, नया बाजार फीडर, गुजरानी फीडर, कृष्ण कॉलोनी फीडर, प्रेम नगर फीडर पर रात भर में बिजली के करीब आठ से 10 कट लगे। घंटों बिजली गुल रही। रात के बाद दिन में यह सिलसिला जारी रहा। अंबेडकर कॉलोनी क्षेत्र में सुबह सात बजे बिजली गुल हुई और दोपहर बाद तीन बजे आई। बीच में करीब 12 बजे 15 मिनट के लिए बिजली आई।

बिजली गुल होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी है। गर्मी के कारण पावर हाउस का तापमान बढ़ जाता है और ट्रांसफार्मर गर्मी में हाफने लगते है। मजबूरन तापमान नियंत्रण करने के लिए फीडर बंद करने पड़ रहे है। फीडर बंद होते ही बिजली गुल हो रही है। एक समस्या यह भी है कि जैसे ही फीडर ऑन किया जाता है तो अत्यधिक लोड के कारण अनेक जगह फ्यूज उड़ जाते है। जिन्हें ठीक करने में घंटों लग रहे है। बिजली कर्मचारी दिनभर ड्यूटी देने के बाद रात को भी काम करने को मजबूर है। इसके अलावा मांग के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं आने के कारण पीछे से लग रहे कट भी लोगों के लिए परेशानी बने है। अगर जल्द  बरसात नहीं आई तो हालात बद से बदत्तर हो सकते है और भारी बिजली संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हालुवास बिजलीघर बंद, दर्जन भर फीडर ठप
हालुवास गांव में बना बिजलीघर रात को समस्या आने के बाद रविवार सुबह बंद हो गया। सुबह नौ से 11 बजे तक बिजलीघर से सप्लाई बंद रही और इसके तहत आने वाले दर्जन भर फीडर और उनके तहत आने वाली दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बिजली गुल रही। अंबेड़कर कॉलोनी में तो सुबह गुल हुई बिजली, दोपहर बाद ही आई।

चार नए बिजलीघर का प्लान, बना सिर्फ एक
बिजलीघर पावर हाउस की क्षमता भी कम है। विभाग ने यहां का लोड बांटने के लिए 33केवी के चार नए बिजलीघर बनाने की योजना बनाई थी। मगर अभी तक सिर्फ सिर्फ हालुवास बिजलीघर ही बन पाया है।

जवाब दे गए इन्वर्टर, लोग परेशान
बिजली गुल होने के बाद लोगों के इन्वर्टर भी रात को जवाब दे गए। सेक्टर, रोहतक गेट, नया बाजार, विकास नगर समेत अनेक कॉलोनियों में लोग बिजली कट और इन्वर्टर बंद होने के कारण लोग अपने घरों की छतों, आसपास के पार्कों में बैठकर लाइट का इंतजार करते देखे गए। सेक्टर वासी विजय, दीपक, चिरंजीलाल ने बताया कि रातभर बिजली ने परेशान किया।

ये रहे घोषित कट
12:20 से 12:45 तक
13:50 से  14:20 तक
20:45 से 21:45 तक
23:50 से  12: 00 तक
12:00 से  12:50 तक

अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों के तापमान का संतुलन बनाने में समस्या आ रही है। तापमान बनाए रखने के लिए ही फीडर बंद किए जा रहे है। पीछे से भी काफी कट लग रहे है। मौसम थोड़ा ठीक होगा तो बिजली समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

विकास यादव, जेई इंचार्ज, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें