फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, एक हाथ कटा

Tue, 20 Dec 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेस्ट हाउस के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ। अस्पताल में भर्ती छोटे भाई का खाना लेकर जा रही साइकिल सवार नौंवी कक्षा की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा का एक हाथ कट गया जबकि एक हाथ में फ्रेक्चर हुआ। छात्रा को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सेवा नगर वासी छात्रा पूनम अपनी बहन के साथ साइकिल से अपने भाई का खाना देने अस्पताल जा रही थी। उसका करीब 10 वर्षीय भाई हनुमान ईएसआई अस्पताल में उपचाराधीन है। जब वे रेस्ट हाउस के ठीक सामने मोड़ पर पहुंची तो हांसी गेट की ओर से आए ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मारी और साइकिल व छात्रा पूनम को कुचल दिया। ट्रैक्टर के पहिये छात्रा के हाथ से गुजर गए। हाथ तो बिल्कुल कट कर अलग हो गया जबकि दूसरे हाथ में फ्रेक्चर आया। दूसरी छात्रा टक्कर लगते ही दूसरी तरफ गिर गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। छात्रा के पूरी तरह कट कर अलग हुए हाथ को भी एक डिब्बे में डाल पीजीआई भेजा गया ताकि जोड़ने के प्रयास हो सके। वहीं हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। छात्रा के पिता वीरेंद्र राय मजदूरी करते है। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी, इस कारण उसे रेफर किया गया। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें