भिवानी जिला बार एसोसिएशन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मंगलवार को वकीलों को बताएंगे कि आखिर उन्हें क्यों वोट दिया जाए। वे जीतने के बाद क्या करेंगे। क्या एजेंडा है। यह सब बार चुनाव को विकसित देशों की तर्ज पर कराने के लिए तैयार किया गया है।
22 दिसंबर को भिवानी बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता चुनाव समिति के चेयरमैन एडवोकेट शैलेंद्र श्योराण ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर को दोपहर एक बजे सभी प्रत्याशी जिला बार एसोसिएशन हाल में एकत्रित होंगे और अपने-अपने विचार रखेंगे कि वे चुने जाने पर जिला बार एसोसिएशन भिवानी और उसके सदस्यों के हितों के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे। 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और सुरक्षात्मक कदम उठाए जाए। सभी मतदाताओं के लिए मतदान करने के लिए अपनी फोटोयुक्त आईडी साथ लानी अनिवार्य होगी। बैठक में वीना कौशिक एडवोकेट,चंद्रपाल चौहान एडवोकेट, धनसिंह परमार एडवोकेट, गणेश बंसल एडवोकेट, सुरेश महता एडवोकेट, मनमोहन भुरटाना एडवोकेट, मुकेश गुलिया एडवोकेट, रमेश सांगवान एडवोकेट, ललित मोहन कौशिक एडवोकेट, मुकेश खरकिया एडवोकेट, देवेंद्र परमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।