फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिकाड़ा पंचायत हुई पेपरलेस, ऑनलाइन ही होगा शिकायतों का समाधान

Sun, 29 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
चरखी दादरी में पांच हजार की आबादी वाला  गांव घिकाड़ा डिजिटलाइजेशन की ओर अग्रसर है। हाल ही में पंचायत ने एक एप्लीकेशन तैयार कर पंचायत को पेपरलेस कर दिया है। एप्लीकेशन के जरिए गांव के हर व्यक्ति के ब्यौरे के साथ-साथ जिला प्रशासन की सूची व गांव के विकास कार्यों संबंधित जानकारी ऑनलाइन की जा चुकी है। अगले 72 घंटों के अंदर सारा रिकार्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा। एप्लीकेशन के जरिये बिजली बिल भुगतान के अलावा पंचायतों द्वारा लिए जा रहे कर का भी ऑनलाइन भुगतान ग्रामीण कर सकते हैं। बाकायदा इस एप्लीकेशन के जरिए कोई भी ग्रामीण अपनी किसी भी तरह की समस्या पंचायत के पास ऑनलाइन पहुंचा सकता है। पंचायत फिर इसे समाधान के लिए संबंधित विभाग के पास ऑनलाइन भेज देगी। यहां तक की शिकायतकर्ता प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ऑनलाइन देख सकता है।
विज्ञापन


गांव घिकाड़ा के युवा सरपंच सोमेश का कहना है कि पंचायत की सोमेश सरपंच नामक एप्लीकेशन तैयार करवाई जा चुकी है। इसके लिए गूगल से स्पेस की भी अनुमति मिल चुकी है। प्राथमिक चरण में एप्लीकेशन की स्टोरेज क्षमता दस हजार जीबी दी गई है और इसे गांव की वेबसाइट से भी जोड़ गया है। एप्लीकेशन में डाटा फीडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और फिलहाल जिला प्रशासन व सभी विभागों के अधिकारियों की जानकारियां इसमें अपडेट की जा रही है। इसमें अधिकारी का नाम, पद व उनका मोबाइल नंबर शामिल है। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन को उन्होंने अपने खर्च पर प्रदेश के बाहर तैयार करवाया है। इसे तैयार करवाने व रखरखाव में करीब ढाई लाख रुपये की लागत आएगी। सरपंच का कहना है कि ऐसा करने वाली घिकाड़ा पंचायत देश की पहली पंचायत है। हालांकि पंचायत विभाग के अधिकारी केरल राज्य में भी इसी तर्ज पर एप्लीकेशन लांच करने की बात कह रहे है।

450 परिवारों का पूरा डाटा हुआ ऑनलाइन
घिकाड़ा सरपंच ने बताया कि उनके गांव में करीब साढ़े 450 परिवार है। इनकी जनसंख्या करीब पांच हजार व वोटरों की संख्या करीब ढाई हजार है। इन सभी परिवारों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। इसमें परिवार के कुल सदस्य, महिला व पुरुष की तादाद, उनकी क्वालिफिकेशन, आयु व आधार कार्ड संबंधित जानकारियां दी गई है। फिलहाल घिकाड़ा पंचायत पांच कर वसूल कर रही है।
विज्ञापन


हर प्रस्ताव डाला जाएगा ऑनलाइन, शिकायतों का भी यूं ही होगा समाधान
सोमेश सरपंच के नाम से जो एप लांच हुई है उसे प्ले स्टोर में जाकर अपलोड किया जा सकता है। गांव का कोई भी ग्रामीण इसके जरिये अपने बिजली बिल का भुगतान या कोई शिकायत डाल सकता है। इसके लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर व शिकायत बारे विवरण देना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन को ऑपरेट करने वाला ऑपरेटर इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को देगा। सरपंच या कोई अन्य पंचायत प्रतिनिधि इस शिकायत को ऑनलाइन संबंधित विभाग के पास भेज देगा। इतना ही नहीं अब तक पंचायत ने जो प्रस्ताव किए हैं उन्हें भी नए प्रस्तावों के साथ ऑनलाइन किया जाएगा।   

घिकाड़ा पंचायत की यह अच्छी कवायद है। गांव के डेवलेपमेंट कार्यों में यह मददगार है। साथ ही सरकार को भी बजट एलोकेशन में इससे मदद मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण भी पंचायत के बारे में समय-समय पर अपडेट होते रहेंगे। जहां तक मुझे पता है केरल राज्य में इस तरह का पहले भी कदम उठाया जा चुका है।
इकबाल राठी, बीडीपीओ , दादरी खंड द्वितीय

निश्चित तौर पर ही ऐसा करने वाली घिकाड़ा पंचायत प्रदेश की पहली पंचायत है। घिकाड़ा पंचायत के इस कदम से अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी। डिजीटलाइजेशन युग में यह कदम कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

धीरेंद्र खड़गटा, अतिरिक्त जिला उपायुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें