भिवानी में इस सीजन का पहला कोहरा बृहस्पतिवार को देखा गया। पूरा शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता भी बेहद कम रही। जिस कारण वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह करीब 10 बजे तक तो लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर तापमान पर भी पड़ा और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था और बृहस्पतिवार को 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा।
सर्दी के इस मौसम का पहला कोहरा बृहस्पतिवार को पड़ा। लोग सुबह उठे तो चारों ओर कोहरे की सफेद चादर छाई हुई थी। दृश्यता बहुत कम थी। शहर की बाहरी क्षेत्रों में ज्यादा घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण आम जनजीवन भी खासा प्रभावित हुआ। वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह करीब 10 बजे तक भी वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर जाते देखा गया। स्कूली बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे वहीं बाजार भी 11 बजे तक ही पूरी तरह खुल पाए।
विज्ञापन
तापमान में भी गिरावट देखी गई और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा। बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। बृहस्पतिवार को दिनभर अधिकतर लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा गया वहीं बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
ट्रेनें, बसें लेट
घने कोहरे का यातायात व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ा और यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह की अधिकतर ट्रेनें आधे से पौना घंटा तक लेट रही। वहीं रोडवेज बसें भी धीमी रफ्तार से चलने के कारण लेट चली।