फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को रात में भी लगेंगे छापे

Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में लाइन लॉस के 50 प्रतिशत से पार जाने पर बिजल निगम अधिकारियों की नींदें उड़ हुई है। शासन के आदेशों पर इसे कम करने के लिए निगम अधिकारी आए दिन नए हथकंडे अपना रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशों पर अब निगम की टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए रात को भी छापेमारी करेगी। रात की छापेमारी के लिए बाकयदा अलग से टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में लाइन लोस की वजह से निगम को लगातार घाटा झेलना पड़ रहा है।  शहर में लाइन लोस की मात्रा इस समय 55 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पुराने शहर में लाइन लोस अधिक मात्रा में बढ़ रहा है। यहां इस समय लाइन लोस 65 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस क्षेत्र में छोटी बाजारी, चरखी दरवाजा, पुराना गउशाला रोड, सुभाष चौक, हीरा चौक, सिंघान मोहल्ला शामिल है। बिजली चोरी में शहर की नई व बाहरी कालोनी भी पीछे नहीं है। निगम का उपभोक्ताओं की तरफ करीब 15 करोड़ से अधिक की राशि बकाया पड़ी है। इस राशि की रिकवरी करना भी अधिकारियों के गले की फांस बनी हुई थी। सितंबर माह में अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए दो सौ से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट डाले। इसके बाद निगम के खजाने में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की रिकवरी हुई। वहीं, बिजली चोरों पर करीब 40 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका गया था।

अब हमारी टीमें रात को भी छापेमारी करेंगी। स्पेशल टीमों का गठन कर दिया गया है। बकाया राशि की रिकवरी के लिए सख्त रवैया अपनाने के बाद लोग भुगतान करने को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र लांबा, एक्सईएन बिजली निगम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें