फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 56 डाक्टर, अब ज्वाइन करने का इंतजार

Sat, 10 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 437 डाक्टरों की नई ट्रांसफर लिस्ट में राज्य सरकार ने भिवानी जिले का ख्याल रखा। जिले को 56 डाक्टर मिले है। इनमें 18 सामान्य अस्पताल को है। अब देखना यह है कि इनमें से ज्वाइन कितने करते है। पहले भी एक बार 35 डाक्टरों की ट्रांसफर भिवानी की गई थी, मगर उनमें से अधिकतर ने ज्वाइन नहीं किया। कुछ ने ट्रांसफर रद करवा ली तो कुछ ज्वाइन करने के बाद ट्रांसफर करवा गए और कुछ छोड़ गए। अब सबकी निगाहें इस बात पर है कि इनमें से कितने ज्वाइन करते है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से शुक्रवार को मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। ट्रांसफर करने में तो सरकार ने जिले पर एक बार फिर मेहरबानी दिखाई है। मेडिकल ऑफिसर ट्रांसफर लिस्ट में 56 डाक्टर विभिन्न जिलों से भिवानी में भेजे गए है। इनमें ज्यादातर रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल से है। भिवानी से भी दो डाक्टरों का ट्रांसफर हुआ है। इनमें लोहारू सीएचसी से डा. ओमप्रकाश को हिसार की सीएचसी सिाय भेजा गया है। इनके अलावा सीएचसी झोझू कलां  से डा. अनिल कुमार को सोनीपत की सीएचसी भैंसवाल भेजा गया है।

रेडियोलॉजिस्ट नहीं तो बनेगी समस्या
सामान्य अस्पताल भिवानी में औसतन हर रोज 180 के करीब अल्ट्रासाउंड होते है। ज्यादातर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते है। पहले डॉ. राज की दादरी ट्रांसफर हो गई थी और बाद में उन्हें तीन दिन के लिए भिवानी में डेपुटेशन पर लगाया गया। उनकी अनुपस्थिति में एसएमओ डा. अनिल शर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर संभालते थे। अब समस्या यह आ गई है कि डा. राज की डेपुटेशन रद हो चुकी है और डा. अनिल शर्मा की तोशाम अस्पताल में ट्रांसफर हो गई है। ऐसे में यदि अस्पताल में ट्रांसफर हुए 18 डाक्टरों में कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है या रेडियोलॉजिस्ट ज्वाइन नहीं करता है तो मरीजों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसके अलावा टीबी क्लीनिक भिवानी से डा. सुमन  विश्वकर्मा एकबार फिर सामान्य अस्पताल में ट्रांसफर की गई है। पूर्व प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीराम सिवाच के समय में विवादों के चलते डॉ. सुमन विश्वकर्मा का ट्रांसफर टीबी क्लीनिक में किया गया था। स्वास्थ्य विभाग में उन्हें डिप्टी सिविल सर्जन भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें