फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा फैलाने वालों का फोटो खींचो, व्हाट्स-एप भेजो, चालान काटेगी नप

Fri, 16 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Whatsapp
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में डस्टबिन से बाहर कोई कचरा फेंके तो फोटो खींचो और नगर परिषद के अधिकारियों को व्हाट्स-अप कर दें। व्हाट्स-एप मिलते ही नप अधिकारी कूड़ा फैलाने वाले का चालान काटेंगे। साथ ही नप के सफाई कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। शहर में कहीं शाम पांच बजे के बाद कचरा मिला तो सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कचरा जलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।

कहने को तो पिछले करीब ढाई वर्ष से स्वच्छता अभियान चल रहा है, मगर शहर में स्वच्छता की जगह गंदगी के ढेर लगे है। वैसे भी एक सर्वे में शहर को सबसे गंदे शहरों की सूची में शामिल किया जा चुका है। अब नए आए कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह ने शहर की मुख्य समस्याओं कचरे के ढेर, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, शहर की सुंदरता पर दाग बने होर्डिंग-बैनर से निजात दिलाने की योजना बनाई है। शहर की साफ-सफाई के लिए परिषद ने तीन योजनाएं बनाई हैं। यदि ये योजनाएं ईमानदारी से लागू हुई तो शहर काफी हद तक साफ-सुथरा नजर आएगा।
विज्ञापन


योजना नंबर : एक

डस्टबिन के बाहर फेंकने वालों पर नजर
नगर परिषद अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सबसे पहले सफाई कर्मचारियों की ही क्लास लगाई और निर्देश दिए कि पांच बजे के बाद कहीं भी कचरा मिला तो क्षेत्र की ड्यूटी वाले कर्मचारी के साथ सफाई दरोगा पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा सामने आया कि लोग डस्टबिन में कचरा डालने की बजाए दूर से ही फेंक देते है जो आसपास फैल जाता है। लावारिस पशु इस कचरे को और फैला देते हैं। अब ऐसे लोगों का भी चालान करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नप के सफाई कर्मचारी तो नजर रखेंगे ही आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसे लोगों की अपने मोबाइल से फोटो लेकर नप अधिकारियों को व्हाट्सअप करें। विचार-विमर्श में सामने आया कि कुछ कर्मचारी भी कचरा एकत्रित कर आग लगा देते है। ऐसे कर्मचारियों की फोटो खींचकर भी व्हाट्सअप करें। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

योजना नंबर: दो

होर्डिंग-बैनर लगाने वालों की हो रही लिस्ट तैयार, दर्ज कराएंगे मुकदमा
शहर के सौंदर्यीकरण पर दाग बने विभिन्न पार्टियों के होर्डिंग-बैनर, विभिन्न संस्थाओं, दुकानों, शोरूम के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। साथ ही बिना अनुमति इन्हें लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है। जिनकी लिस्ट तैयार की जाएगी।

योजना नंबर : तीन

जिस भवन की दीवार पर पोस्टर लगे, वे दर्ज करवाए मुकदमा
सामान्य अस्पताल की दीवार पर पोस्टरों की भरमार है। कहीं सर्कस के तो कहीं विभिन्न पार्टियों, आयोजनों, बधाईयों के पोस्टर लगे है। इसी तरह अन्य विभागों की दीवारों भी पर इस तरह के पोस्टर चस्पाए गए है। ये पोस्टर लगाने वालों पर संबंधित विभाग ही कार्रवाई करे इसके लिए भी सभी विभागों को पत्र लिखकर सूचना देने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए बनाई प्लानिंग
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग बनाई है। हर रोज कर्मचारी शहर से कचरा उठाए इसके लिए निर्देश दिए जा रहे है। निरीक्षण भी किया जा रहा है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। डस्टबिन से बाहर कचरा फेंकने वालों के चालान का भी निर्णय लिया है। कोई भी डस्टबिन से बाहर कचरा फेंकने वालों, जलाने वालों के फोटो व्हाट्सअप कर सकता है। कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें