फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध हालत में नशे में धुत्त मिली युवती

Fri, 16 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
DRUNK
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी बस स्टैंड परिसर में बृहस्पतिवार देर सायं एक युवती संदिग्ध हालत में शराब के नशे में धुत्त मिली। युवती के शरीर पर चोट के भी निशान है। सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


मामला सायं करीब साढ़े पांच बजे का है। बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध हालत में करीब 21-22 वर्षीय युवती शराब के नशे में धुत्त मिली। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवती होने के चलते महिला थाना पुलिस को बुलाया गया। महिला थाना पुलिस युवती को पहले महिला थाना लेकर पहुंची और फिर सामान्य अस्पताल। युवती ने शराब पी रखी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। युवती अहमदाबाद की बताई जा रही है। मामले में महिला थाना से जांच अधिकारी सुमन रानी ने बताया कि युवती अभी बयान देने की हालत में नहीं है। युवती ने शराब पी रखी है और  उसके शरीर पर हलकी चोट के निशान है। होश में आने के बाद ही पता लग सकेगा कि युवती कौन है और उसके साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें