भिवानी में रेलवे स्टेशन व कृष्णा कॉलोनी फाटक के बीच पटरी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है। उधर, कुसुंभी गांव के बस स्टैंड के पास भी एक नामालूम व्यक्ति का शव मिला है।
शनिवार सुबह जीआरपी ने गश्त के दौरान रेलमार्ग के पास अज्ञात शव मिला। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शवगृह में शिनाख्त के लिए रख दिए। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान अज्ञात शव मिला। 45 से 50 वर्षीय मृतक ने काली पैंट, चेकदार शर्ट, मटिया रंग की जैकेट पहन रखी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत छोटी आंत के डैमेज होने से हुई है।
उधर, गांव कुसुंभी के बस अड्डे के पास अज्ञात शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शिनाख्त के लिए रख दिया। एएसआई रामकिशन ने बताया कि सुबह गांव कुंसुंभी के ग्रामीणों ने बस अड्डे पर शव मिलने की सूचना दी। मृतक ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे, व दाएं हाथ पर अंग्रेजी में नरपाल एस गुदवा रखा हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया।