फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Sun, 07 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‌‌भिवानी के गांव चंाग बस स्टैंड स्थित मेडिकल हॉल का शटर डाउन करते समय एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक केमिस्ट शॉप पर नौकरी करता था। यह हादसा शुक्रवार रात हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल हॉल संचालक पवन कुमार ने बताया कि गांव चांग निवासी रजत पिछले कई दिनों से मेडिकल हॉल पर सहायक के रुप में काम कर रहा था। शुक्रवार देर रात रजत मेडिकल को बंद कर रहा था, इसी दौरान मेडिकल के शटर को छू कर गुजर रही केबल की तार में करंट होने की वजह से करंट का जोरदार झटका लगा। उन्होंने बताया कि रजत को गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार बहनों का इकलौता भाई, पिता का भी हो चुका है निधन
रजत के पिता रमेश की उसके जन्मदिन के दिन हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि रजत करीब 4 बहनों में इकलौता भाई था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें