फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेरिट आधार पर होंगे आईटीआई में एडमिशन

Sun, 07 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दाखिला
विज्ञापन
तीन राउंड की सीट अलॉटमेंट के आधार पर सफल दाखिला प्रक्रिया के बाद संस्थानों में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन किए जाएंगे। 1 जुलाई से 15 जुलाई तक सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही मेरिट आधार पर दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए आईटीआईएचआरवाई डॉट कॉम वेबसाइट से मेरिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते है।
विज्ञापन


नए दाखिला प्रक्रिया के अनुरूप 9 अगस्त व 10 अगस्त को केवल 70 प्रतिशत या अधिक अंकों वाले विद्यार्थियों के एडमिशन किए जाएंगे। 11 से 13 अगस्त से 65 प्रतिशत अंक या ज्यादा, 16 से 18 अगस्त तक 55 प्रतिशत या उससे अधिक व 19 से 20 अगस्त को रिक्त सीटों की स्थिति के अनुरूप अन्य बचे हुए विद्यार्थियों के एडमिशन किए जाएंगे।
प्राचार्य हरज्ञान सिंह अहलावत ने बताया कि प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशक के निर्देशों के अनुरूप एडमिशन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके लिए तय शेड्यूल पर विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे तक संस्थान में अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। साथ ही अपने मूल दस्तावेज व फीस के साथ रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर भी रिक्त सीटों की सूची उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


पहले आओ-पहले पाओ पर भी होंगे एडमिशन
निर्धारित काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक मेरिट आधार पर एडमिशन के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं, तो उन सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर भी एडमिशन किए जाएंगे। इसके लिए 21 से 24 अगस्त तक दोबारा आवेदन लिए जाएंगे और 26, 27 व 29 अगस्त को एडमिशन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें