फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन का समय दिया 30 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Tue, 19 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
अध्‍यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हालुवास गांव में शिक्षक की अश्लील ऑडियो के बाद छात्रा की मौत मामले में आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन का समय दिया था मगर 30 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 10 दिन में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार नहीं हुए तो 11वें दिन लोग सड़क पर उतरेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


हालुवास गांव के प्रथम सप्ताह में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की अश्लील ऑडियो सामने आई थी। जिसमें शिक्षक एक छात्रा से अश्लील बातचीत कर रहा था। मामले में 16 मार्च को एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। परिजनों के बयान पर पुलिस चार शिक्षकों के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। मामले में एक शिक्षक व एक अन्य युवक की गिरफ्तारी हुई मगर तीन अन्य शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में हालुवास गांव के ग्रामीण लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव व जोन प्रभारी कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भिवानी में दलितों पर उत्पीड़न बढ़ रहा है। दो दिन का समय दिया था मगर 30 दिन बाद भी आरोपी शिक्षक गिरफ्तार नहीं हुए। प्रशासन ने मृतका के दो परिजनों को डीसी रेट पर नौकरी का आश्वासन दिया था मगर अब तक नहीं दी है और न ही पीड़ित परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता दी गई है। अब दलितों पर और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 10 दिन में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार नहीं हुए तो बसपा के प्रदेशभर के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर रोष जताएंगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों ने रोड जाम  की भी चेतावनी दी। इस मौके पर आजाद सिंह, संदीप नरवाल, जय सिंह, शंकर, दीवान, सज्जन, रजपाल, सुनील, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें