फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते भिवानी के युवक की महम में ईंट मारकर की हत्या, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार अल सुुबह करीब तीन बजे भिवानी के एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 6 बजे जब लोग घरों के बाहर निकले तो एक खाली प्लाट के गेट के सामने खून से लथपथ शव पड़ा देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते की डीएसपी शमशेर सिंह व थाना प्रभारी नवीन जाखड़ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान मृतक युवक की जेब में एक आधार कार्ड व बाइक की आरसी मिली। जिससे मृतक की पहचान भिवानी शहर की राजीव कालोनी निवासी अमित पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली लावारिस बुलेट बाइक व आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को आधार बनाकर 12 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया है, जो आपस में दोस्त हैं। आरोपियों ने हत्या की वजह मृतक का एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर करना बताई है।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि शव की पहचान भिवानी के अमित के रूप में होने के बाद भिवानी पुलिस के माध्यम से मृतक अमित के पिता सुशील को सूचना दी गई। एफएसएल टीम को मौके बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। थाना प्रभारी नवीन जाखड़ व एसआई सुरेश कुमार को हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें दो युवक ईंटों से वार करते व घटना को अंजाम देने के बाद बुलेट बाइक पर बैठकर जाते नजर आ रहे थे। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बुलेट खड़ी मिली। जिसका रजिस्ट्रेशन भैणी सुरजन निवासी जयवीर के नाम पर था। उसके बाद घर जाकर जयवीर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनका बेटा अमित वीरवार शाम को जरूरी काम की बात कहकर घर से बाइक लेकर गया था। अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महम के वार्ड 5 निवासी अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके बाद अंकित को दबिश देकर काबू किया। दोनों ने अमित की हत्या एक युवती से प्रेम प्रसंग के चक्कर में करना बताया। मृतक अमित के भाई राहुल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
अमित का पड़ोस की युवती के घर आना जाना था
थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अमित व अंकित ने बताया कि मृतक युवक अमित का पड़ोस की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसको दो-तीन बार रात को युवती के घर आता जाता देख चुके थे। वीरवार रात को भी अमित को युवती के घर आता देखा तो उसकी हत्या करने प्लान तैयार किया था। जैसे ही अमित घर से बाहर निकला दोनों ने ईंटों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तेल खत्म होने के कारण बंद हो गई बाइक
आरोपी युवक बुलेट बाइक लेकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वापस जाने लगे तो करीब 50 मीटर की दूरी पर ही तेल खत्म होने के कारण बाइक बंद हो गई। उन्होंने बाइक को स्टार्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास किए लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। उसके बाद वे बाइक को साइड में लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें